29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, ऐसी है इस बार की व्यवस्था

इस साल 29 जून से अमरनाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा को ध्यान में रखते हुए महादेव के दरबार को काफी अच्छे से सजाया जा रहा है। इतना ही नहीं यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों के खाने-पीने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। बेस कैंप पर यात्रियों के लिए बिस्तर से लेकर उनकी सुरक्षा की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड और राज्य सरकार दोनों ही यात्रा की तैयारी काफी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। आइए आपको यात्रा के शुरू होने से पहले उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे देते हैं।

28 जून को रवाना होगा पहला बैच

आप सभी को यह तो पता है ही कि इस साल अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो गई। मगर आपको जो नहीं पता है वो यह बात है कि 28 जून को यात्रियों का पहला बैच रवाना होगा। आपको यह भी बता दें कि पहलगाम और बालटाल, यात्रियों के लिए दो बेसकैंप होंगे और यहां से हर दिन 15 हजार यात्रियों को गुफा पर जाने की अनुमति होगी।

ट्रांजिट कैंप पर कैसी तैयारी है?

आइए अब आपको बताते हैं कि ट्रांजिट कैंप जहां महादेव के दरबार को सजाया रहा है, वहां कैसी व्यवस्था की गई है। ट्रांजिट कैंप पर प्रतिदिन 9 हजार से अधिक यात्रियों के रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। वहां 260 से अधिक टॉयलेट, 120 से अधिक वाशरूम और इसके साथ ही मोबाइल यूरिन प्वाइंट भी रखे हुए हैं। इसके अलावा सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। वहां लंगर की भी व्यवस्था है और लंगर वालों ने अपना डेरा अभी से ही संभाल लिया है।

लंगर वालों ने क्या कहा?

इंडिया टीवी से खास बातचीत करते हुए लंगर वालों ने बताया कि, कैंप में यात्रियों के रहने और खाने पीने का तो इंतजाम किया ही है। इसके अलावा वो सभी इंतजाम भी किए गए हैं जो यात्रियों के लिए काफी जरूरी हैं। यात्रियों के नाश्ते और लंच के साथ ही डिनर की भी व्यवस्था होगी।

कैंप में किन्हें रहने की मिलेगी अनुमति?

इस यात्रा कैंप में उन सभी रजिस्टर्ड यात्रियों को रहने की अनुमति दी जाएगी जो बालटाल के रास्ते से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिये  जाएंगे और दर्शन कर वापस लोटेंगे। इसके अलावा पहलगाम के निर्माण बेस कैंप और बालटाल के बेस कैंप तक यात्रियों के रहने खाने-पीने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles