केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. दौरा खत्म होने के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब-जब गृह मंत्री बिहार आए हैं, तब-तब कोई बड़ा निर्णय हुआ है. इस बार भी कुछ बड़ा होने वाला है.
संजय सरावगी ने कहा कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान कई अहम निर्देश दिए गए हैं और आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ और अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीमांचल में करीब 10 किलोमीटर अंदर तक हुए अवैध अतिक्रमण को खाली कराने का आदेश दिया गया है.
देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता



