58 वर्ष के हुए अमित शाह, सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे कई दिग्गज नेता !

58 वर्ष के हुए अमित शाह, सोशल मीडिया पर बधाई दे  नेता !
नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह का आज 58वां जन्मदिवस है। अमित शाह की चुनाव प्रबंधन क्षमता को देखते हुए उन्हें राजनीति में चाणक्य’ के नाम से भी जाना जाता है। शाह का जन्म 22 अक्टूबर वर्ष 1964 को मुंबई में हुआ था। वहीं आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर कई नेताओं ने उन्हे बधाई देते हुए ट्वीट किया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। गडकरी ने अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’
नितिन गडकरी के अतिरिक्त यूपी के CM  योगी आदित्यनाथ ने भी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।’

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अमित शाह को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

आपको बता दें कि गुजरात से आने वाले गृह मंत्री अमित शाह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अतिरिक्त कई प्रदेशों में हुए विधानसभा BJP की जीत के लिए उन्हें श्रेय दिया जाता है। वर्ष  2019 के लोकसभा चुनाव के पश्चात अमित शाह ने राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली और सांसद बनने जिसके बाद उन्होंने मोदी सरकार 2.0 में गृह मंत्री का पद संभाला है।
Previous articleBJP सांसद ने टायर कंपनी के नये एड पर जताई आपत्ति, पढ़े पूरा मामला !
Next articleभारत में पिछले एक दिन में आए कोरोना के 15,786 नए केस ,231 मरीजों की गयी जान !