अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा,राजौरी आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा,राजौरी आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Rajouri Terror Attack: राजौरी में हुए आतंकी वारदात में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार यानी 13 जनवरी को जम्मू पहुंचे। दोपहर बाद एलजी  मनोज सिन्हा ने जम्मू एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा बलों के साथ जमीनी स्थिति का जायजा लेने  के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जनपद का दौरा करेंगे।

शाह की यात्रा राजौरी में दोहरे आतंकवादी वारदातों को देखते हुए हो रही है जिसमें सात लोग मारे गए थे। सूत्रों के अनुसार, गृहमंत्री उस जगह का दौरा करेंगे जहां आतंकी हमला हुआ था और इन वारदातों में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

वे जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बलों के अफसरों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि 1 और 2 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में हुए दो आतंकी घटनाओं  में दो बच्चों समेत छह नागरिक मारे गए और कई अन्य जख्मी हुए थे।