अमिताभ बच्चन को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार! जानें क्या है मामला..

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन  को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिग बी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कहा है। मुंबई पुलिस की कार के साथ अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है और उसके साथ लिखा, ‘गिरफ्तार हो गया हूं।’ जैसे ही उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों के बीच हंगामा मच गया है। फैंस ने इस फोटो पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

बता दें अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वे बिना हेलमेट बाइक राइड करते दिखाई दिए थे। उन्होंने बताया कि मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए उन्होंने बाइक की सवारी की। लेकिन ये फोटो बिग बी के लिए ‘मुसीबत’ बन गई। उनके पोस्ट पर यूजर्स कॉमेंट करने लगे कि वो बिना हेलमेट के बाइक राइड कर रहे हैं।

फोटो वायरल हुई तो मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिग बी को इसके लिए फाइन भी भरना पड़ा। लेकिन बाद में ब्लॉग पर उन्होंने बताया कि बाइक चला रहा शख्स क्रू मेंबर था और वो कहीं नहीं जा रहे थे, बल्कि मस्ती कर रहे थे। दरअसल, वो उस दिन शूटिंग कर रहे थे और ये जताते हुए फोटो शेयर कर दी कि टाइम बचाने के लिए बाइक राइड ले रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles