रामनवमी पर कुछ इस तरह झूमकर नाचीं आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

आम्रपाली दुबे

नई दिल्ली: पूरे देश में रामनवमी के पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया. उत्तर भारत में इसकी खास मान्यता है. ऐसे में भोजपुरी स्टार्स भी इससे दूर नहीं रह सके. रामनवमी के मौके पर भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे एक चैनल के कार्यक्रम में नजर आईं. जहां वो भगवान राम के जन्म के गाने पर डांस करती दिखाईं दीं.

आम्रपाली दुबे ने टीवी कार्यक्रम जनम लिहले राम लला कार्यक्रम में राम लला गाने पर जबरदस्त डांस किया. इस एपिसोड का प्रसारण 14 अप्रैल को शाम 5 बजे बिग गाना चैनल पर किया जाएगा. पहले आप वीडियो देखें.