जल्द ही मां बनेंगी अभिनेत्री अमृता राव, VIDEO शेयर कर मां दुर्गा से मांगा आशीर्वाद

नई दिल्ली। अभिनेत्री अमृता राव (Amrita Rao) के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला। दरअसल अमृता प्रेगनेंसी के 9वें महीने में हैं। शुक्रवार को उन्होंने बेबी बंप दिखाते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अमृता ने वीडियो के साथ लिखा है कि नवरात्रि और नौ महीने…मैं नवरात्रि के शुभ महीने में प्रेगनेंसी के 9वें महीने का गवाह बनने के लिए खुद को धन्य मानती हूं। ये 9 दिन दुर्गा मां और उनके 9 अवतार को समर्पित होते हैं। मैं खुद मां के अवतार को धारण करने के लिए जिंदगी के नए पड़ाव पर पहुंचने वाली हूं। मैं ब्रह्मांड के सबसे अधिक महिला ऊर्जा को नमन करती हूं।

कुछ दिन पहले अमृता ने पति अनमोल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेगनेंसी की खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था कि आप लोगों के लिए यह 10वां महीना है और हमारे लिए यह नवां महीना है। सरप्राइज।