Anant Singh: बिहार में RJD को बड़ा झटका, बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता गई

Anant Singh: बिहार में RJD को बड़ा झटका, बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता गई

RJD को बड़ा झटका लगा है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदयस्ता रद्द हो गई है। AK-47 मामले में अदालत से 10 वर्ष की सजा मिलने के बाद विधानसभा सदस्य के तौर पर अनंत सिंह की सदस्यता रद्द हो गई है। गुरुवार यानी बीते बिहार विधानसभा ने अधिसूचना जारी की है। वहीं अब विधानसभा में RJD के विधायकों की संख्या 79 हो गई है। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल अभी भी बिहार का सबसे बड़ा दल है।

गौरतलब है कि,  साल 2019 में बिहार के मोकामा से बाहुबली MLA अनंत सिंह के लदवां गांव स्थित पैतृक आवास से AK-47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में अदालत ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई है।

देश की राजधानी दिल्ली में किया था आत्मसमर्पण 

छापेमारी के बाद बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार हो गए थे। हालांकि, तीन से चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें बाढ ले आई थी। वह 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Previous articleललित -सुष्मिता के रिलेशनशिप पर KRK का तंज ,भाई ने बताई सच्चाई
Next articleBF ऋतिक रोशन संग पेरिस में घूमती नज़र आयी सबा आजाद, शेयर की खूबसूरत पिक्चर्स