बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर यानी शुक्रवार को आएंगे. मगर इससे पहले मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. जेल में बंद होने के बाद भी उनके समर्थक उनकी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. जानकारी के मुताबिक, उनके पटना वाले आवास पर तीन पंडाल बनाए जा रहे हैं.
50 हजार से ज्यादा लोगों के खाने और रहने का इंतजाम किया जा रहा है. आज सौ मन दूध (4000 लीटर) मंगाया गया है. जीत के जश्न की तैयारी उनके मोकामा वाले घर भी हुई है. यहां भी जबरदस्त व्यवस्था की गई है. पांच तरह की मिठाइयां बन रही हैं. टेंट लगने शुरू हो गए हैं. पुलाव, पुआ से लेकर वेज और नॉन वेज तक की व्यवस्था की गई है.



