जम्मू कश्मीर में आतंकियों की फायरिंग में ही एक दहशतगर्द मारा गया, प्रवासी मजदूरों पर किया था हमला

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की फायरिंग में ही एक दहशतगर्द मारा गया, प्रवासी मजदूरों पर किया था हमला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जनपद में सेना के जवानों और लश्कर के दहशतगर्दों के बीच एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए दहशतगर्द की सिनासत हाइब्रिड आतंकवादी  कुलगाम के सज्जाद के तौर पर हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, अनंतनाग जनपद के बिजबिहाड़ा क्षेत्र में रविवार यानी 20 नवंबर सुबह पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) जांच के लिए पहुंची थी। जब सर्च ऑपरेशन टीम संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंची, तो दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में कुलगाम का लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ढेर हो गया है।

हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ठिकाने की पहचान के लिए सर्च ऑपरेशन टीम के साथ गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आतंकी सज्जाद ने 13 नवंबर को अनंतनाग में दूसरे प्रदेशों के दो मजदूरों पर हमला किया था। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।