देश मे उपचुनाव के लिए ऐलान हो चुका है, सीटो पर होंगे चुनाव…

देश मे उपचुनाव के लिए ऐलान हो चुका है,  सीटो पर होंगे चुनाव…
नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने देश में खाली पड़ी लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव की दिनांक निश्चित कर चुकी  है । मंगलवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश की खंडवा, दादरा नगर हवेली,और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।
इसके साथ ही बिहार की दो,मध्य प्रदेश की 3, हरियाणा की एक,  मेघालय की 3, असम की 5 हिमाचल प्रदेश की 3, आंध्र प्रदेश की एक, कर्नाटक की दो,, महाराष्ट्र की एक, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

जाने किस कारण से रिक्त है सीटें ?

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से पीड़ित होने के कारण मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का इसी वर्ष  मार्च में देहांत हो गया था। वही दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शरीर  इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मृत्यु  के बाद यह सीट खाली है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शरीर  भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर झूलता  मिला था।
हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव का ऐलान हो गया  है। इस सीट से आईएनएलडी नेता अभय चौटाला विधायक थे लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इसी साल विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। अटकलों की माने तो  कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन से बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हरियाणा की यह सीट बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा साबित हो सकती है।
Previous articleनहीं रुक रहा डेंगू- वायरल बुखार , इस जनपद का सबसे बुरा हाल, लगी मरीजों की लाइन !
Next articleBJP ने रचा इतिहास, पहली बार मिली पुडुचेरी में राज्यसभा सीट, पीएम ने कही ये बात !