एलन मस्क का ऐलान, ट्विटर को मिला नया CEO

 मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने आज 15 फरवरी को अपने ट्विटर अकांउट के जरिए एक ट्वीट किया कि, ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। अपने कुत्ते की तस्वीर शेयर कर उसे ट्विटर का नया CEO बताया है। साथ ही यह भी लिखा कि, यह उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर! एलन मस्क ने ऑफिस के चेयर पर बैठे कुत्ते की तस्वीर शेयर की, जिसने CEO लिखी हुई टीशर्ट पहनी है। इसके साथ उसके सामने रखी मेज पर ट्विटर के लोगो वाले कागज भी है।
 इस तस्वीर को शेयर कर एलन मस्क ने लिखा कि, Twitter का New CEO वाकई गजब है। एलन मस्क ने एक बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एलन मस्क के इस ट्वीट को अभी तक 20 हजार लोग लाइक्स कर चुके हैं और इसके 10.6 मिलियन व्यूज हैं।
एलन मस्क के इस ऐलान के बाद सभी में यह उत्सुकता बनी की आखिकार Twitter New CEO कौन है। और उसका नाम क्या है? तो यह जान लीजिए ट्विटर का नया सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। यह एलन मस्क का पालतू कुत्ता है। इसका नाम फ्लोकी है। और यह शीबा इनु दूसरे नाम से भी पुकारा जाता है। वैसे कुछ लोग एलन मस्क के इस ट्वीट को मजाक के तौर पर भी देख रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles