ब्रिटेन के राजपरिवार में आया एक और नन्हा राजकुमार, मेगन मार्कल ने दिया बेटे को जन्म

ब्रिटेन

नई दिल्ली: प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को जन्म दिया है और इसी के साथ ब्रिटेन के शाही परिवार में एक और नन्हा मेहमान शामिल हो गया है। शाही परिवार ने खुद इस बारे में जानकारी दी हालांकि फिलहाल बच्चे के नाम की घोषणा नहीं हुई है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। बच्चे का जन्म सुबह 5.26 (स्थानीय समय अनुसार) हुआ और उसका वजन सात पांउड और तीन औंस है।

शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, ‘लड़के ने जन्म लिया है।’ ट्विटर पर खुशखबरी भरा संदेश लिखा गया, ‘ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे।’ बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में लिखा, ‘डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।’

उधर, शाही परिवार में शहजादे की किलकारी गूंजने के बाद अब हर जगह उसके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ब्रिटेन के कानूनी सट्टेबाजों और सोशल मीडिया यूजरों ने बच्‍चे के अलेक्जेंडर, जेम्स और आर्थर नामों में अत्यधिक रुचि दिखाई। सट्टेबाजों ने स्पेंसर नाम पर भी अटकलें लगाई हैं, जो हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी डायना का पहला नाम है। नाम में पहले या बीच में स्पेंसर का चयन करना हैरी का अपनी मां डायना को सम्मान देने का तरीका माना जा रहा है, जिनकी साल 1997 में पेरिस में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस वक्त हैरी केवल 12 साल के थे।

‘सरकार की नाकामियां छिपाने के लिए मेरा नाम उछाल रहे पीएम’

अटकलें लगाई जा रही हैं कि दंपति बच्‍चे का नाम खुद के दोनों के नामों पर रखेंगे। कुछ ट्वीट में कहा गया कि उसका नाम ‘असामान्य’ होगा और दोनों का नाम अमेरिका और ब्रिटेन को एकजुट करेगा। ब्रिटेन और अमेरिका के लोगों ने नाम रखने को लेकर समान रूप से कुछ चीजों का सुझाव दिया है, जिससे वह दोनों देशों के बीच की खाई को पाट सके। ट्वीटर पर दिए गए मजेदार सुझावों में बच्‍चे के नामों में मार्की मार्कल, कान्ये वेस्टमिंस्टर, सर टमाटर टोमाटो, रूपर्ट गनविओलेंस और सबसे अधिक अटलांटिक महासागर शामिल है। हालांकि प्रिंस हैरी और मेगन चाहते हैं कि उनका नवजात बेटा ‘ग्‍लोबल सिटीजन’ बने।

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ऐसा नाम चुनेंगी जो उनकी अमेरिकी विरासत को दर्शाएगा। माना जाता है कि बच्‍चा यूएस पासपोर्ट का हकदार होगा क्योंकि मेगन का जन्‍म लॉस एंजिल्स में हुआ है और अभी भी वह अमेरिकी नागरिक हैं।

Previous article‘सरकार की नाकामियां छिपाने के लिए मेरा नाम उछाल रहे पीएम’
Next articleगठबंधन प्रत्याशी अतुल राय की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म मामले में हो सकती है गिरफ्तारी