AR Rahman Birthday Special: एआर रहमान…ये नाम भारतीय संगीत जगत में काफी मशहूर है. एआर रहमान ने बतौर संगीतकार बड़ी और खास पहचान बनाई है. जबकि अपनी आवाज से भी वो लोगों के दिलों में अपनी चमक बिखेरने में कामयाब हुए हैं. अपने काम के साथ-साथ रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. अक्सर ही उनके धर्म को लेकर उनकी चर्चा होते रहती है. मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले रहमान कभी हिंदू हुआ करते थे. आइए आज आपको उनके जन्मदिन के खास मौके पर बताते हैं कि आखिर उन्होंने अपना धर्म क्यों बदल लिया था?
एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था. आज 59 साल के हो चुके रहमान हिंदू परिवार में पैदा हुए थे. पहले उनका नाम दिलीप कुमार था. हालांकि बाद में उनकी लाइफ में एक ऐसी घटना घटी जिसने उनके लिए सब कुछ बदलकर रख दिया था. इसके बाद उन्होंने अपना धर्म बदलने का बड़ा फैसला लिया था. ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके रहमान का धर्म बदलने का मामला उनके पिता से जुड़ा हुआ है.



