अर्जुन कपूर स्टारर Kuttey का सॉन्ग Awaara Dogs हुआ रिलीज, गाने में दिखा अर्जुन का एक्शन लुक

अर्जुन कपूर स्टारर Kuttey का सॉन्ग Awaara Dogs हुआ रिलीज, गाने में दिखा अर्जुन का एक्शन लुक

awara dogs song: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की आगामी फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) जल्द ही थियेटर्स में दस्तक देने वाली है। इसमें अभिनेता अर्जुन के साथ तब्बू (Tabu), राधिका मदान (Radhika Madan) लीड रोल में  नजर आएंगे हैं।

इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज और कुमुद मिश्रा की भूमिका हैं। वहीं निर्माता ने इस फिल्म का पहला गाना ‘आवारा डॉग्स’ (Awaara Dogs)  रिलीज कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

गौरतलब है कि ‘आवारा डॉग्स’ गाने को विशाल ददलानी ने गाया है। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। म्यूजिक विशाल भारद्वाज का है। यह सॉन्ग भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के ऑफिशियल YouTube चैनल पर रिलीज हुआ है। अब तक इस सॉन्ग  को 6.7 मीलियन लोग देख चुके हैं। साथ में इसे यूट्यूब पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

‘आवारा डॉग्स’ में बॉलीवुड अभिनेताअर्जुन कपूर और तब्बू का एक्शन लुक देखने को मिल रहा है। साथ ही सॉन्ग का डार्क बैकग्राउंड इसे और भी आकर्षक बना रहा है। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज  हुआ था। ट्रेलर को समर्थकों का भरपूर समर्थन मिला है।

Previous articleअनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा -मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ….
Next articleMatura:अदालत ने ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण का दिया आदेश, मस्जिद के नीचे मंदिर होने का दावा