अरुण जेटली के स्वास्थ में अब सुधार, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू एम्स गए देखने

अरुण जेटली के स्वास्थ में अब सुधार
अरुण जेटली के स्वास्थ में अब सुधार

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को देखने आज सुबह उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू एम्स पहुंचे।उन्होंने बताया है कि जेटली की हालत में अब सुधार हो रहा है। जेटली पर अब दवाओं का असर हो रहा है। आपको बता दें कि, अरुण जेटली के दिल की धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें शुक्रवार को एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। एम्स का कहना है कि उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है। उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का देखभाल कर रही है। एम्स ने एक बयान में कहा, अरुण जेटली को आज सुबह एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में हैं जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है फिलहाल उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है।” ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ होने का अर्थ है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है। जेटली को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जेटली का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। इनके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिहं राठौड़, सुधांशु त्रिवेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और योग गुरु बाबा रामदेव भी अस्पताल पहुंचे।

 

Previous articleCWC की बैठक में सोनिया गांधी बनी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष
Next articleपाक को 370 पर नहीं मिला किसी का साथ, तो ट्विटर पर गिड़गिड़ाने लगे इमरान खान