अरविंद केजरीवाल का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

केजरीवाल

दिल्ली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हिंसा में हिंदू और मुसलमान सबको नुकसान हुआ है. इस दौरान उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है. घायलों पर फरिश्ते योजना लागू होगी. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिवार को 10 लाख-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा. इसके अलावा दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. पशु जल गये तो पांच हजार प्रति पशु दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस बारे में कुछ देर पहले बैठक बुलाई गई थी। इसमें मुआवजे को लेकर फैसला लिया गया। केजरीवाल ने कहा कि इन दंगों में सभी का नुकसान हुआ है।

उन्‍होंने कहा कि कल से हिंसा की घटनाएं कम हुई हैं। इसके अलावा बताया कि फरिश्ते योजना को दंगा प्रभावित लोगों के लिए भी प्रभावी कर दिया गया है। इससे कई पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत मिलेगी। इससे प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।

कर्फ्यू वाले इलाकों में खाना वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दंगों में जो भी दोषी है उसे सख्त-से-सख्त सजा मिले। अगर हमारी पार्टी का है तो दोगुनी सजा दो, मगर राजनीति बंद करो। राजनीति मत करो, लोगों की जिंदगी से मत खेलो।

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दंगों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. मेरे पास पुलिस नहीं है. मैं कैसे एक्शन ले सकता हूं. ताहिर हुसैन हो या कोई भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सीएम ने कहा कि जो अगर कोई आम आदमी पार्टी का नेता पकड़ा जाता है तो सजा बनती है उससे डबल सजा दो.