Wednesday, October 2, 2024

अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना तय, जाने कहां होंगे शिफ्ट?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आशियाना जल्द बदलने वाला है। 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने सरकारी आवास और सभी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। अब उनका नया ठिकाना न फाइनल हो चुका है। केजरीवाल और उनका परिवार अगले एक या दो दिन में नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

सरकारी बंगला छोड़ने का ऐलान

केजरीवाल ने कहा था कि श्राद्ध के बाद नवरात्र में वह सरकारी बंगला छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका नया घर ऐसी जगह होना चाहिए जहां संपत्ति विवाद न हो और स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी न हो। यह उनकी ईमानदारी का प्रतीक भी है, क्योंकि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने लिए कोई निजी आवास नहीं बनाया।

संभावित नए ठिकाने

5 फिरोजशाह रोड: यह सरकारी आवास पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित है। दिलचस्प बात यह है कि अशोक मित्तल खुद इस सरकारी बंगले में नहीं रहते हैं; उनके कर्मचारी ही यहां निवास करते हैं। ऐसे में केजरीवाल के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है।

10 फिरोजशाह रोड: यह सरकारी आवास आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता को आवंटित है। एनडी गुप्ता भी अपने निजी आवास में रहते हैं और इस बंगले का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए यह भी एक संभावित विकल्प के रूप में सामने आया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना अभी तय नहीं हुआ है। चर्चा है कि वे या तो बंगला नंबर 5 या फिर बंगला नंबर 10 में रह सकते हैं, लेकिन अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि केजरीवाल ने अपने नए ठिकाने का चयन कर लिया है, लेकिन इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में सीएम रहते हुए सिविल लाइंस का बंगला नंबर 6 आवंटित किया गया था। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 10 साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया। उनका कहना है कि यह उनकी ईमानदारी को दर्शाता है और वह अपने राजनीतिक जीवन में सच्चाई और पारदर्शिता पर जोर देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles