2019 लोकसभा चुनावों पर केजरीवाल का सर्वे, कांग्रेस को दिल्ली में बताया सबसे कमजोर पार्टी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकजूट विपक्ष के कांग्रेस के सपने पर कड़ा प्रहार किया है. मंगलवार को अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में असली मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।

उन्होंने कहा,”लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।”

 बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें जीती थी।