रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी , 82 वर्ष की उम्र में हुआ देहांत !

रावण का रोल  निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी , 82 वर्ष की उम्र में हुआ देहांत !
नई दिल्ली। टेलीविजन दुनिया के लोकप्रिय धारावाहिक शो रामायण में रावण का रोल  निभा चुके कलाकार  अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष  की उम्र में देहांत  हो गया है। कहा जा रहा है कि कल  रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया जिस कारण  से उनकी मृत्यु  हो गई है। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी मृत्यु होने की पुष्टि की है, कहा जा रहा है कि वह लंबे वक्त  से बीमार चल रहे थे। वहीं बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का रोल  निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
टीवी जगत के रावण  का अंतिम संस्कार मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। वह काफी वक्त  से बीमार चल रहे थे, लेकिन कल  रात हार्ट अटैक आने के कारण से उनका देहांत हो गया। ‘रामायण’ के शो में रावण का रोल  निभाकर अरविंद ने लोगों को ना सिर्फ अपना दिवाना बनाया बल्कि उन्हे खूब सराहना भी मिली थी। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में भी काम किया था। उनका यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा।
बताया गया है कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजरात के रंगमंच से की थी। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद त्रिवेदी को गुजराती दर्शकों में अपनी अलग पहचान मिली। जहां उन्होंने 40 सालों तक योगदान दिया। अपने शानदार अभिनय के चलते उन्हे कई पुरस्कार भी मिल चुके थे।
Previous articleGMC चुनाव में आम आदमी पार्टी की फर्जी हवा, तो बुरी तरह ट्विटर पर ट्रोल हुए केजरीवाल, लोगों ने कहा ये !
Next articlePM मोदी आज मध्य प्रदेश के स्वामित्व योजना के लाभार्थियों साथ बातचीत करेंगे पढ़े पूरी खबर !