नए संसद भवन की छत पर लगा 6.5 मीटर का अशोक स्तंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

नए संसद भवन की छत पर लगा 6.5 मीटर का अशोक स्तंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन की बिल्डिंग के छत पर लगे विशाल अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया।  सोमवार यानी आज प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रतीक 9500 किलोग्राम के कुल वजन के साथ कांस्य से बना है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने इस ढाचें को समय पर पूर्ण करने वाले श्रमिकों के साथ संवाद किया। PMO के सूत्रों ने कहा कि PM ने नए  संसद भवन के काम में शामिल ‘श्रमजीवियों’ से संवाद किए और उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में पूछा ।

2000 मजदूरों ने किया  राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का निर्माण

देश के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का निर्माण दो हजार से अधिक मजदूरों ने किया है। गौरतलब  कि, इस नए संसद भवन में 1224 सदस्य बैठेंगे। इस भवन का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूर्ण  कर लेने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि, इस नए संसद भवन के निर्माण में तकरीबन 1000 करोड़ रुपए की लागत आई है। नए संसद परिसर के बन जाने के बाद पुराने संसद भवन को संग्रहालय के रूप में बदल दिया जाएगा।