Asia Cup- प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार ने बताया- हॉन्ग कॉन्ग के विरुद्ध किस माइंडसेट के साथ ग्राउंड पर उतरे थे

Asia Cup- प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार ने बताया- हॉन्ग कॉन्ग के विरुद्ध किस माइंडसेट के साथ ग्राउंड पर उतरे थे

इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से शिकस्त देकर सुपर एशिया कप 4 में जगह बना ली  है. उसकी इस शानदार जीत में  बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने मात्र 26 गेंद में नॉटआउट 68 रन की बेहरीन पारी खेली. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके भी ठोके. इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. खिलाड़ी ने इस अवॉर्ड को लेते समय अपनी बैटिंग के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन से मुझे यही रोल मिला था कि मैं क्रीज पर जाकर रन गति को तीव्र कर दूं और अपने आप को सिद्ध करूं

बल्लेबाज अपनी इनिंग के स्टार्टिंग से ही हमलावर अंदाज में उतरे थे और वह ग्राउंड के चारों ओर मिस्टर 360 डिग्री बैट्समैन की तरह स्टोक खेल रहे थे. सुर्या ने  बताया कि आज की इनिंग के कुछ स्टोक उन्होंने पहले ही सोच लिए थे. उन्होंने कहा कि यह फॉर्मेट ऐसा ही है कि आप क्या सोचते हैं और बैटिंग पर आने से पहले अपनी प्रिपरेशन कैसे करते हैं. लेकिन यह सब करते हुए आपको प्रेजेंट में भी रहना होता है

सूर्यकुमार ने बताया कि, ‘मुझे लगा कि यह पिच कुछ धीमी है और मेरी योजनाएं साफ थीं. मेरा यही रोल था कि मैं क्रीज पर जाकर पारी की रन गति को तेज करूं और खुद को व्यक्त करूं, मुझे करना पसंद भी है.’