Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला लोको पायलट के हाथों में वंदे भारत एक्सप्रेस, इस रूट पर दौड़ाएंगी ट्रेन

Surekha Yadav

Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को अब वंदे भारत एक्सप्रेस की कमान थमा दी गई है। उन्होंने सोमवार यानी 13 मार्च को सोलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक ट्रेन दौड़ाई। सुरेखा यादव पहले से ही पूरे एशिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने पहली महिला लोको पायलट के तौर पर सोलापुर-CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाकर पहली महिला वंदे भारत एक्सप्रेस लोको पायलट बनकर एक और कीर्तिमान रच दिया है।

CSMT के प्लेटफार्म नंबर 8 पर सुरेखा यादव का भव्य स्वागत किया गया। मध्य रेलवे की एक प्रेस रिलीज में बताया गया है, ‘वह नए युग की अत्याधुनिक तकनीक वंदे भारत ट्रेन को चलाने का अवसर पाकर आभारी थीं।’ रिलीज में आगे बताया गया है, ‘ट्रेन सही समय पर सोलापुर से रवाना हुई और समय से 5 मिनट पहले सीएसएमटी पहुंच गई।’

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर सुरेखा के बारे में बताया उन्होंने लिखा, ‘वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव।’