असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से संबंध होने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि असम के एक सासंद (गौरव गोगोई) का पाकिस्तान से संबंध हो. ये अच्छी बात नहीं है, ये दुख की बात है. उन्होंने बताया कि पर ये मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं सबको बताऊं. उन्होंने कहा कि इस सारी घटना की शुरूआत तब हई जब मैं सिंगापुर में निवेश के सिलसिले में था.
सीएम ने कहा कि तब मुझे बताया गया कि युवा लोगों को लेकर गौरव गोगोई पाकिस्तान हाईकमीशन गये थे तब अब्दुल बासित हाईकमिश्नर थे. उन्होंने कहा कि ऐसा चित्र शायद किसी भी कांग्रेस नेता का होगा. उन्होंने कहा कि पहले मुझे लगा कि ये फोटोशॉप है पर बाद में पता चला कि ये सही है, तब हमने जांच शुरू कराई. हमको लगा कि इस फोटो के पीछे कुछ और भी है. इस मुलाकात के बाद अब्दुल बासित असम आए.



