Assembly by-election 2022: बीजेपी ने UP समेत दो और राज्यों के कैंडिडेट्स के नाम का किया ऐलान,पढ़े पूरी लिस्ट

Assembly by-election 2022: बीजेपी ने UP समेत दो और राज्यों के कैंडिडेट्स के नाम का किया ऐलान,पढ़े पूरी लिस्ट

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन कैंडिडेट्स के नाम पर मोहर लगाई हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर, 2022 को मतदान किया जाना है। गौरतलब है कि इलेक्शन कमीशन ने तीन अक्तूबर को छह प्रदेशों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दिन का ऐलान कर दिया था । इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीट पर वोटिंग होने को है जबकि बिहार के दो विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

इन कैंडिडेट्स पर भाजपा ने लगाया दाव 

भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी 8 अक्टूबर को हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए दल के नेता कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई को अपना कैंडिडेट  बनाया। वहीं तेलंगाना के मुनुगोड़े से के राजगोपाल रेड्डी और यूपी के गोला गोरखनाथ से अमन गिरी को रण में उतारा है।

हरियाणा से दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई और तेलंगाना से राजगोपाल रेड्डी बीजेपी में शामिल होने पहले क्रमशः आदमपुर और मुनुगोड़े से कांग्रेस के MLA थे। वहीं अमन गिरि अरविंद गिरी के बेटे हैं, जो गोला गोकर्णनाथ से भारतीय जनता पार्टी विधायक थे और बीते माह उनकी मौत हो गई थी , जिससे निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव करना पड़ रहा है।