Assembly Election 2023: EC ने की घोषणा, त्रिपुरा में 16, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे असेंबली इलेक्शन

Assembly Election 2023: EC ने की घोषणा, त्रिपुरा में 16, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे असेंबली इलेक्शन

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने तीन प्रदेशों में चुनाव की घोषणा की है। उत्तर-पूर्व के तीन प्रदेशों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में इलेक्शन की तारीखों का ऐलान हुआ है।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों की घोषणा की है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को होंगे। जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान किए जाएंगे। इन तीनों ही प्रदेशों के नतीजे 2 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। तीनों प्रदेशों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में महिलाओं की मतदान में भागीदारी ज्यादा रही है।

राजीव कुमार ने कहा कि बीते चुनावों में कोई हिंसा या उपद्रव देखने को नहीं मिला। आयोग इसके लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हमने तीनों प्रदेशों के अफसरों से यह कहा है। तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हर इलेक्शन की अपनी चुनौतियां होती हैं। दुर्गम क्षेत्रों के बावजूद, इन 3 प्रदेशों ने भागीदारी के मामले में देश के बाकी भागों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।