हरियाणा में अबतक 59 फीसदी और महाराष्ट्र में 48 फीसदी मतदान

विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव

लाइव अपडेट

05:29 PM, 21-OCT-2019

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे के एनसीएल स्कूल मतदान बूथ पर वोट डाला।

05:17 PM, 21-OCT-2019

– पांच बजे तक हरियाणा में 56.91 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 57.01
अंबाला- 57.19
यमुनानगर- 63.27
कुरुक्षेत्र- 58.09
कैथल- 60.13
करनाल- 51.74
पानीपत- 54.75
सोनीपत- 56.60
जींद- 62.97
फतेहाबाद- 65.41
सिरसा- 63.24
हिसार- 60.33
भिवानी- 63.26
रोहतक- 61.88
झज्जर- 55.58
महेंद्रगढ़- 51.31
रेवाड़ी- 56.72
गुरुग्राम- 46.10
फरीदाबाद- 44.14
मेवात- 59.05
पलवल- 60.43
चरखी दादरी- 59.81

05:03 PM, 21-OCT-2019

सलमान खान वोट डालने बांद्रा वेस्ट के मतदान बूथ पहुंचे।

04:10 PM, 21-OCT-2019

हरियाणा में दोपहर 3.30 बजे तक 50.59 फीसदी वोटिंग।

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 46.99
अंबाला- 47.16
यमुनानगर- 54.95
कुरुक्षेत्र- 56.38
कैथल- 52.34
करनाल- 46.87
पानीपत- 48.43
सोनीपत- 45.53
जींद- 55.63
फतेहाबाद- 56.67
सिरसा- 56.02
हिसार- 54.27
भिवानी- 61.47
रोहतक- 53.49
झज्जर- 48.47
महेंद्रगढ़- 48.60
रेवाड़ी- 48.19
गुरुग्राम- 38.59
फरीदाबाद- 41.38
मेवात- 57.55
पलवल- 57.24
चरखी दादरी- 51.85

03:15 PM, 21-OCT-2019
शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ बांद्रा पश्चिम के बूथ संख्या 177 पर मतदान किया।

03:21 PM, 21-OCT-2019

– तीन बजे तक हरियाणा में 46.06 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 45.44
अंबाला- 46.46
यमुनानगर- 54.32
कुरुक्षेत्र- 56.38
कैथल- 48.25
करनाल- 44.29
पानीपत- 42.41
सोनीपत- 42.44
जींद- 50.95
फतेहाबाद- 56.67
सिरसा- 47.75
हिसार- 48.39
भिवानी- 49.85
रोहतक- 52.52
झज्जर- 39.73
महेंद्रगढ़- 36.45
रेवाड़ी- 47.78
गुरुग्राम- 37.93
फरीदाबाद- 38.32
मेवात- 43.32
पलवल- 48.57
चरखी दादरी- 46.71

02:44 PM, 21-OCT-2019

चुनाव आयोग की अधिकारी सुषमा सतपुते ने बताया कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 62 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ समस्या थी लेकिन मशीन को बदल दिया गया है और मतदान जारी है।

02:41 PM, 21-OCT-2019

अभिनेता अनिल कपूर और ऋतिक रोशन ने अंधेरी (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं दीपिका पादुकोण ने बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी मुंबई में मतदान किया।

02:08 PM, 21-OCT-2019

– दो बजे तक हरियाणा में 37.12 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 31.62
अंबाला- 31.85
यमुनानगर- 41.90
कुरुक्षेत्र- 39.12
कैथल- 38.99
करनाल- 36.83
पानीपत- 32.84
सोनीपत- 32.31
जींद- 40.22
फतेहाबाद- 43.04
सिरसा- 46.23
हिसार- 41.44
भिवानी- 49.85
रोहतक- 41.20
झज्जर- 33.81
महेंद्रगढ़- 30.85
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 25.53
फरीदाबाद- 28.06
मेवात- 43.32
पलवल- 43.47
चरखी दादरी- 36.81

02:05 PM, 21-OCT-2019

महाराष्ट्र में 30 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।

01:40 PM, 21-OCT-2019

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में मतदान किया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज के नायक खन्ना जी हैं, उन्होंने सेना में सेवा की थी। वह 93 वर्ष के हैं और मतदान करने के लिए बाहर आए हैं। यह बाकी लोगों के लिए एक प्रेरणा है, लोगों से अनुरोध है कि बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर 93 साल के व्यक्ति मतदान कर सकते हैं तो आपको कौन रोक रहा है?

01:35 PM, 21-OCT-2019

अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं मुंबई में वोट डालने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें, यह लोकतंत्र का उत्सव है।

12:31 PM, 21-OCT-2019

मुंबई: सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और उनके बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

01:31 PM, 21-OCT-2019

– बहादुरगढ़ में झज्जर रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जैसे तैसे दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया गया। निवर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक के भाई, भतीजे एवं भांजे पर मारपीट व धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र जून ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार चुके हैं। हार की बोखलाहट पर झगड़े करा रहे हैं।
– जींद में उचाना खुर्द गांव के मतदान केंद्र पर पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी एजेंट पर लगाया आरोप कि उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर गिलास फेंका है। भाजपा समर्थकों में भारी हंगामा, मौके पर डीसी व एसपी पहुंचे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

01:14 PM, 21-OCT-2019

– एक बजे तक हरियाणा में 23.82 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 24.18
अंबाला- 26.63
यमुनानगर- 32.10
कुरुक्षेत्र- 25.15
कैथल- 34.19
करनाल- 28.18
पानीपत- 28.66
सोनीपत- 28.52
जींद- 32.39
फतेहाबाद- 36.02
सिरसा- 31.19
हिसार- 28.92
भिवानी- 36.66
रोहतक- 30.36
झज्जर- 32.03
महेंद्रगढ़- 26.37
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 21.98
फरीदाबाद- 23.28
मेवात- 30.34
पलवल- 33.27
चरखी दादरी- 30.42

12:13 PM, 21-OCT-2019

हरियाणा: पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:03 PM, 21-OCT-2019

पौने 12 बजे तक हरियाणा में 22.43 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत
पंचकूला- 10.33
अंबाला- 19.41
यमुनानगर- 23.07
कुरुक्षेत्र- 21.30
कैथल- 24.99
करनाल- 19.76
पानीपत- 21.89
सोनीपत- 21.60
जींद- 24.40
फतेहाबाद- 27.12
सिरसा- 27.57
हिसार- 26.75
भिवानी- 36.66
रोहतक- 23.88
झज्जर- 23.86
महेंद्रगढ़- 18.71
रेवाड़ी- 24.08
गुरुग्राम- 15.65
फरीदाबाद- 16.77
मेवात- 24.76
पलवल- 29.46
चरखी दादरी– 20.42

12:01 PM, 21-OCT-2019
रोहतक के एक मतदान केंद्र पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदान किया।
11:43 AM, 21-OCT-2019

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और गीतकार गुलजार ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

11:39 AM, 21-OCT-2019

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य और तेजस के साथ मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। आदित्य ठाकरे वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार हैं।
11:27 AM, 21-OCT-2019

– चरखी दादरी के गांव पैंतावास खुर्द में पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। आश्वसान देने पहुचे सीटीएम को भेजा वापिस।

11:19 AM, 21-OCT-2019
– हिसार में हांसी से भाजपा प्रत्याशी विनोद भ्याणा ने परिवार सहित मतदान किया।
– हिसार में बरवाला से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया परिवार के साथ मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते हुए।
– रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डाला वोट। इस दौरान उनके समर्थक नाच गाकर खुशी मनाते हुए।

11:04 AM, 21-OCT-2019

करनाल में वोट डालने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल पहले ही हार चुके हैं और मैदान छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लंबे दावों का कोई मूल्य नहीं है।

सीएम खट्टर ने कहा कि मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के एक अहम कर्तव्य का पालन किया है। आप लोग भी अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें एवं अपने मित्रों, पड़ोसियों व परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करें

10:44 AM, 21-OCT-2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्नी अमृता और माता सरिता के साथ मतदान करने पहुंचे।

10:21 AM, 21-OCT-2019
अभिनेता आमिर खान बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति पत्नी लारा दत्ता के साथ बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे।

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मतदान केंद्र तक जाने के लिए साइकिल की सवारी

11:08 AM, 21-OCT-2019

– 11 बजे तक हरियाणा में 13.37 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 10.33
अंबाला- 16.85
यमुनानगर- 13.67
कुरुक्षेत्र- 11.31
कैथल- 13.73
करनाल- 12.64
पानीपत- 7.70
सोनीपत- 12.32
जींद- 16.00
फतेहाबाद- 11.80
सिरसा- 16.45
हिसार- 13.06
भिवानी- 21.94
रोहतक- 12.89
झज्जर- 10.24
महेंद्रगढ़- 8.43
रेवाड़ी- 20.88
गुरुग्राम- 11.74
फरीदाबाद- 12.19
मेवात- 18.05
पलवल- 8.88
चरखी दादरी- 16.74

10:30 AM, 21-OCT-2019

– कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट में शास्त्री कालोनी में बने बूथ नंबर 122 पर वोट डाला।
– मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में प्रेम नगर में बने बूथ नंबर 174 पर मतदान किया। उसके बाद लोगों से निष्पक्षता से और शांतिपूर्ण तरीके से वोट करने की अपील की।

10:05 AM, 21-OCT-2019

– यमुनानगर में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मेहर माजरा में बने बूथ नंबर 238 और 239 में तनाव के मद्देनजर रिजर्व फोर्स लगा दी गई है
– 10 बजे तक हरियाणा में 8.73 प्रतिशत मतदान

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 2.46
अंबाला- 7.53
यमुनानगर- 6.92
कुरुक्षेत्र- 9.72
कैथल- 6.32
करनाल- 7.80
पानीपत- 7.70
सोनीपत- 8.80
जींद- 10.32
फतेहाबाद- 11.80
सिरसा- 11.49
हिसार- 11.00
भिवानी- 9.76
रोहतक- 9.80
झज्जर- 8.36
महेंद्रगढ़- 6.64
रेवाड़ी- 9.73
गुरुग्राम- 6.40
फरीदाबाद- 6.50
मेवात- 16.15
पलवल- 8.88
चरखी दादरी- 6.78

09:53 AM, 21-OCT-2019

– सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में बने बूथ पर मतदान किया
– कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी व उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हल्का नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर में बूथ नम्बर 122 में डाला वोट

09:50 AM, 21-OCT-2019
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने पत्नी उज्ज्वला और बेटी प्रणति शिंदे के साथ सोलापुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। प्रणति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
09:27 AM, 21-OCT-2019
हरियाणा में अबतक आठ फीसदी और महाराष्ट्र में पांच फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं मुंबई शहर के 10 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक पांच फीसदी वोटिंग हुई है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में हो रही भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान स्थलों पर पहुंचे हैं।

09:32 AM, 21-OCT-2019

– साढ़े नौ बजे तक हरियाणा में 7.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 2.46
अंबाला- 6.67
यमुनानगर- 6.92
कुरुक्षेत्र- 9.72
कैथल- 6.32
करनाल- 5.92
पानीपत- 7.70
सोनीपत- 6.99
जींद- 7.91
फतेहाबाद- 11.80
सिरसा- 7.29
हिसार- 11.00
भिवानी- 10.76
रोहतक- 9.80
झज्जर- 8.36
महेंद्रगढ़- 5.66
रेवाड़ी- 6.79
गुरुग्राम- 6.40
फरीदाबाद- 6.10
मेवात- 10.24
पलवल- 8.88
चरखी दादरी- 5.01

09:23 AM, 21-OCT-2019

– जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला मां नैना चौटाला और पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने सिरसा में बाल भवन में बने बूथ पर मतदान किया।

09:17 AM, 21-OCT-2019
यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले।

09:14 AM, 21-OCT-2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी वर्षा ने महाराष्ट्र के गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा से गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस से अमर वरडे इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

09:08 AM, 21-OCT-2019
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया। वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि संघ को पिछले 90 साल से निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन, चिंता की कोई जरुरत नहीं क्योंकि समाज एक था और एक ही रहेगा।

09:01 AM, 21-OCT-2019
भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगट ने गीता फोगट और अपने परिवार के साथ चरखी दादरी निर्वाचन क्षेत्र के बलाली गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बबीता फोगट यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और कांग्रेस उम्मीदवार निरपेंद्र सिंह सांगवान और जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

08:55 AM, 21-OCT-2019
ओलंपिक पदक विजेता और बड़ौदा से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने मतदान किया। वह कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे हैं। वह उचाना कलां से चुनाव लड़ रहे हैं।

08:51 AM, 21-OCT-2019

– झज्जर से भाजपा प्रत्याशी विक्रम कादयान ने अपने पैतृक गांव बाघपुर में बूथ नंबर 140 पर अपने परिवार के साथ वोट डाला।
– कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्नी के साथ सेक्टर 20 में बने बूथ पर मतदान किया।
– अंबाला से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने  माता मनसा देवी सेक्टर 4 पंचकूला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मतदान किया।

08:46 AM, 21-OCT-2019
बारामती विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने वोट डाला। उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता अजीत पवार भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

08:44 AM, 21-OCT-2019
– वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की प्रगति के लिए मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘वीरभूमि हरियाणा के विकास के लिए जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार सबसे बड़े अवरोधक हैं। विकासवाद और राष्ट्रवाद के लिए दिया गया आपका एक वोट हरियाणा को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा। हरियाणा के मेरे सभी भाई और बहन जलपान से पहले मतदान कर प्रदेश की विकासयात्रा में भागीदार बनें।’ महाराष्ट्र की जनता से भी शाह ने ईमानदार सरकार को बनाए रखने के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘विकास और गरीब कल्याण को आधार मान छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने को साकार करने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों व बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में एक स्थिर और ईमानदार सरकार बनाए रखने के लिए मतदान अवश्य करें।’

08:38 AM, 21-OCT-2019
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।’ वहीं महाराष्ट्र की जनता से प्रधानमंत्री ने मराठी में ट्वीट करके मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘आज महाराष्ट्र की जनता यह तय करने जा रही है कि उन्हें अगले पांच साल तक सरकार चलाने का मौका किसे देना चाहिए। इसलिए मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाइयों और बहनों और युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को समृद्ध करें।’

08:36 AM, 21-OCT-2019

– रेवाड़ी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अनोखा तरीका, एक मतदान केंद्र पर वोट करने वालों को तुलसी का पौधा भेंट किया जा रहा है।
– यमुनानगर में साढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चगनोली में ईवीएम में तकनीकी खराबी होने से एक घंटा देरी से चली मशीन।
– भिवानी के गांव सुंगरपुर में ईवीएम में खराबी होने पर दूसरी मशीन लगाई गई। एक घंटे के बाद शुरू हुई वोटिंग।

08:28 AM, 21-OCT-2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और बारामती विधानसभा से उम्मीदवार अजीत पवार ने अपना वोट डाला। वह भाजपा के गोपीचंद पडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
08:27 AM, 21-OCT-2019
मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।

08:27 AM, 21-OCT-2019

– फतेहबाद से जजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने वोट डाला
– हिसार जिले की नलवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा ने गांव की प्राथमिक पाठशाला में बने बूथ नंबर 70 पर मतदान किया।
– यमुनानगर के मेयर मदन चौहान ने मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में बने बूथ नम्बर 102 में वोट डाला।
– चरखी दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट ने परिवार के साथ बलाली गांव में बूथ नंबर 128 पर मतदान किया।
– यमुनानगर के मेयर मदन चौहान ने मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में बने बूथ नम्बर 102 में वोट डाला

08:27 AM, 21-OCT-2019

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुका है और मैदान में कहीं भी नहीं है। लोग मोदी जी और फड़णवीस जी के साथ हैं।

08:26 AM, 21-OCT-2019

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने फतेहाबाद में गांव डांगरा में बूथ नंबर 145 पर पत्नी, बेटी और भाभी के साथ वोट डाला। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के मार्किट कमेटी बूथ नंबर में पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में वोट डाला। पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने पत्नी के साथ सेक्टर 17 विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

08:23 AM, 21-OCT-2019

– हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हिसार में यशोदा पब्लिक स्कूल में बने बूथ नंबर 103 पर मतदान किया।
– सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त वोट डालने पहुंचे। योगेश्वर दत्त ने
हरियाणा की जनता से शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करने की अपील
की।
– बहादुरगढ़ से इनेलो प्रत्याशी पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनकी धर्मपत्नी शीला राठी ने बिस्वा चौपाल में वोट डाला।
– बहादुरगढ़ से जजपी के उम्मीदवार अनूप धानक ने परिवार संग डाला वोट
– हिसार से जजपा उम्मीदवार अनूप धानक ने उकलाना के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ 23 में परिवार संग वोट डाला।

08:16 AM, 21-OCT-2019

– हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने फतेहाबाद में गांव डांगरा में बूथ नंबर 145 पर पत्नी, बेटी और भाभी के साथ वोट डाला
– कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के मार्किट कमेटी बूथ नंबर में पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला।
– हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में वोट डाला
– पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने पत्नी के साथ सेक्टर 17 विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया

08:09 AM, 21-OCT-2019

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। इसके अलावा 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

07:45 AM, 21-OCT-2019

– अंबाला में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डीहर में बूथ नंबर 2 और 115 पर खराब रही ईवीएम, 7:28 पर शुरू हो सका मतदान
– जाट कॉलेज हिसार के बूथ नंबर 80 पर मतदान आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने वोट डाला

07:38 AM, 21-OCT-2019

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणावासियों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से वोट डालने की अपील की
– हरियाणा के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोग निष्पक्ष तरीके से वोट डालें, कांग्रेस प्रदेश में इस बार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
– भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने बेटी के पक्ष में वोट डालने की अपील की और कहा कि बबीता अच्छे मतों से जीतेगी।

07:30 AM, 21-OCT-2019

– कुरुक्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानेसर में 1, 4 व 84 नंबर बूथ में पोलिंग एजेंट देरी से पहुंचे और 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान पोलिंग बूथ पर कतार लग गई।
– हिसार के मेयर गौतम सरदाना ने परिवार सहित डाला वोट
– थानेश्वर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 80 में घुसकर गोवंश ने मचाया उत्पात

07:25 AM, 21-OCT-2019

– करनाल में हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर चौधरी वेदपाल ने वोट डाला
– चुनाव आयोग के निर्देश पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूर लगाएं टेंट, पर हिसार में मॉडल टाउन में हो रही नियमों की अनदेखी। 50 मीटर दूरी पर लगे टेंट।
– सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची मतदान केंद्र, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, बेटी ख्वाहिश जैन व बेटे दिव्यांक जैन के साथ डाला वोट, बेटी ख्वाहिश जैन और बेटे दिव्यांक जैन ने पहली बार दिया वोट

07:16 AM, 21-OCT-2019

– पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने परिवार के साथ सेक्टर 8 डीएवी स्कूल में किया मतदान
– मतदान करने के बाद चंद्रमोहन बिश्नोई के बच्चों सिद्धार्थ और शताक्षी बिश्नोई ने सेल्फी भी क्लिक की।
– कुरुक्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से पहले मतदान केंद्रों में कतार लगना शुरु हो गई थी। बूथ नंबर 80 सहित अन्य कई बूथों पर 7:10 तक 10 वोट डाली गई।

07:08 AM, 21-OCT-2019

– वोटिंग शुरू हुई, पोलिंग बूथों के बाहर जुटने लगे हैं लोग
– हिसार में चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई, बूथ नंबर 18 पर पहला वोट 7:1 मिनट पर डाला पहला वोट और डालने वाले प्रेम प्रकाश

06:56 AM, 21-OCT-2019

– वोटर कार्ड नहीं है, तो मतदाना चुनाव आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकते हैं, जैसे- पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय व राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और आधार कार्ड

– मतदान करने के लिए 21 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आज प्रदेश के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड, कोरपोरेशन व हरियाणा के वे कार्यालय जो चंडीगढ़ और दिल्ली में मौजूद हैं, बंद रहेंगे। सभी प्राइवेट प्रतिष्ठानों, दुकानों, फैक्ट्रियों व उद्योगों में भी छुट्टी रहेगी। सभी प्राइवेट प्रतिष्ठान इस छुट्टी को पेड लीव समझेंगे, यानी कर्मचारियों को इस छुट्टी का वेतन भी देना होगा।

– चंडीगढ़ की फैक्ट्रियों और दुकानों में काम करने वाले हरियाणा के निवासियों को पेड लीव देने का एलान किया है। आदेशों में कहा गया है कि 21 अक्तूबर किसी भी दशा में हरियाणा के किसी भी जिले से संबंध रखने वाले श्रमिकों से काम न लिया जाए। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके।

– सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 75,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 130 कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, कड़ी चौकसी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के 26,896 जवान, 22,806 होमगार्ड, 7,936 विशेष पुलिस अधिकारी और 6,001 पुलिस टेऊनिज को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। 21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न

Previous articleकमलेश तिवारी मर्डर केस मामले में डीजीपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next articleकमलेश तिवारी के कातिलों पर ढाई लाख का ईनाम, साजिशकर्ता लखनऊ लाए गये