रोहतक रैली में पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस नेताओं की खोपड़ी में भरा है अहंकार

मोदी

रोहतक: यहां चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा। कहा, कांग्रेस नेताओं की खाेपड़ी में अहंकार भरा है। आप लोग कड़ी धूप में रैली मेें मौजूद हैं। मैं इस त्‍याग को व्‍यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। मैंनेे देश को नीचा नहीं देखने दिया। मेरी म‍ेहनत, ईमानदारी और लोगों का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। इसी की बदौलत मैं बेहतर काम कर रहा हूं।

उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार का सम्‍मान किया गया, लेकिन अन्‍य बड़े नेताओं का मान नहीं रखा गया। उन्‍होंने सर छोटूराम की चर्चा करते हुए कहा कि भाखड़ा नंंगल डैम की परिकल्‍पना करने वाले सर छोटूराम को इसका श्रेय नहीं दिया। उन्‍होंने कहा कि रोहतक और गाेहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर है। मैं जब यहां था तो मैंने भी खूब खाई थी, लेकिन यहां कांग्रेस के शासन में नौकरियों की रेवड़ी खूब बांटी गई। हम गड़बड़ी करने वालों को जेल के दरवाजे तक ले आए हैं और अगले पांच साल में उनको जेल के अंदर भी पहुंचा देंगे। कांग्रेस के नामदार आज बेल पर हैं। आपका यह चौकीदार भ्रष्‍टाचार और बेईमानी करने वालों काे बख्‍शेगा नहीं।

MTV के जिस शो में बरसता है प्यार, जानिए क्यों छाता लेकर पहुँच गयीं सनी लियोन

मोदी ने रैली में मौजूद लाेगों से पूछा कि पांच साल में भारत को जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में एयरस्‍ट्राइक की क्षमता किसने विकसित की तो लोगों ने मोदी, मोदी कहना शुरू कर दिया। मोदी ने जनता के जवाब को गलत करार देते हुए कहा कि यह मोदी ने नहीं, आपके वोट ने किया है। उन्‍होंने कांग्रेस को उनके बयान पर भी घेरा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की खोपड़ी में अहंकार भरा है। ये कहते हैं हुआ तो हुआ। ये उनके अहंकार के शब्‍द हैं। कांग्रेस का एक बड़ा नेता बोलता है 1984 का दंगा हुआ तो हुआ। इनके लिए जीवन का कोई मूल्‍य नहीं है। हजारों सिख भाई-बहनों का कत्‍लेआम हुआ पर आज कांग्रेस कह रही है, हुआ तो हुआ।

रोहतक और गोहाना की रेवड़ियां बड़ी मशहूर हैं। कांग्रेस की सरकार यहां नौकरियां रेवड़ियों की तरह बांटती थी। मनोहर लाल सरकार ने इस खेल को बंद कर दिया है। दिल्‍ली में कांग्रेस के नामदार के रिश्‍तेदार ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के साथ मिलकर क्‍या गुल खिलाया है, देश जानता है। किसान की जमीन कौड़ियों के भाव हड़प ली। यह देश जानता है। आपने हमें मौका दिया तो हम उनको जेल के दरवाजे तक पहुंचा चुके हैं, अगले पांच साल में वे जेल में होंगे।