पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी की हाजिर-जवाबी का एक रोचक किस्सा सुनाया, जिस पर सभी मुस्कुरा दिए. राजनाथ सिंह ने बताया कि अटल जी पाकिस्तान दौरे पर गए थे. उनके भाषण से प्रभावित होकर एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने कहा, मैं आपसे शादी करने को तैयार हूं लेकिन इसके बदले जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान को दे दें.
राजनाथ सिंह ने कहा, इस पर अटल जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, मैडम, मैं शादी के लिए तैयार हूं लेकिन दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए. यह किस्सा अटल जी की तीक्ष्ण बुद्धि और हास्य का बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें उन्होंने गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे पर भी मजाकिया अंदाज में भारत का अडिग रुख जाहिर कर दिया.






