राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई के खिलाफ जांच शुरू

राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

एक महिला यात्री ने दिल्ली-रांची एक्सप्रेस में यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि, उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को यात्रा टिकट परीक्षक ने अंजाम दिया है। इससे रेलवे महकमे में भी हड़कंप मच गया है। खुद के साथ छेड़छाड़ की जानकारी पीड़िता ने ट्वीटर के माध्यम से रेलमंत्री पीयूष गोयल को दी। वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रेन और टीटीई रांची डिविजन के हैं। इसके बाद रांची डिवीजन के डीआरएम ने जांच का आदेश जारी कर दिया है।

आइसक्रीम में नशीली चीज खिला कर की छेड़खानी –

पीड़ित महिला का कहना है कि वह दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के कोच-9 में सफर कर रही थी। इस दौरान टीटीई और पेंट्री कार वालों ने आइसक्रीम में नशीली चीज खिलाकर उसके साथ छेड़खानी की। होश में आने पर महिला को अपने साथ छेड़छाड़ होने की बात पता चली। इसके बाद महिला ने ट्वीटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ, रेल इंडिया, रघुवर दास और झारखंड भाजपा को टैग कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता छात्रा बताई जा रही है।

नशे में था आरोपित टीटीई –

पीड़िता के ट्वीट के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपित रेलवे स्टाफ नशे में था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पैंट्री स्टाफ और टीटीई ने सामूहिक रूप से उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने ऐसी आइसक्रीम खिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आइआइआरसीटीसी ईस्ट जोन का कहना है- ‘इस तरह के व्यवहार को लेकर हम महिला से माफी मांगते हैं। महिला की शिकायत के मद्देनजर इस पर कार्रवाई की जा रही है।’

वहीं, डिविजन रेलवे का कहना है कि विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleश्रीनगर में हालात सामान्य, राष्ट्रपति ने दी धारा 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की मंजूरी
Next article370 पर पीएम मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे, कर सकते हैं बड़ा ऐलान