AUS vs ENG, The Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में एशेज सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मगर उसके बाद एक फैसला इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने लिया, जिसने सभी को चौंका दिया, खासकर तब जब टीम को मेलबर्न में खेले पिछले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. ये हैरान करने वाला इसलिए भी था क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने जो फैसला किया, वैसा कुछ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में 137 साल बाद देखने को मिला.
सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने क्या कदम उठाया?
अब सवाल है कि सिडनी टेस्ट में टॉस हारने के बाद स्टीव स्मिथ ने क्या कदम उठाया? दरअसल, उनका वो फैसला टीम की प्लेइंग इलेवन से जुड़ा रहा. ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से बगैर स्पेशलिस्ट स्पिनर के ही टेस्ट मैच में उतरने का फैसला किया.


