• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

ऑटो रिप्लाई से लेकर मैसेज शेड्यूल तक, जानें- Whatsapp के इन फीचर्स का आप कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

By
Rajsatta Express
-
April 24, 2020
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    whatsapp

    नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। यूजर्स को हमेशा कुछ नया सा फील हो, इसके लिए इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp आए दिन कुछ न कुछ नया अपडेट करता रहता है। इसको लेकर वो अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स रोलआउट करता है। ये फीचर्स यूजर्स के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ काफी रोमांचक भी होते हैं। हाल ही में, Whatsapp ने डार्क मोड फीचर को रोलआउट किया है। इसके साथ ही, अपनी यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप मैसेज शेड्यूल से लेकर ऑटो रिप्लाई जैसे फीचर्स की भी सुविधा लेकर आया है। आइए जानते हैं, Whatsapp के इन कुछ खास फीचर्स के बारे में, जो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं।

    मैसेज शेड्यूल

    इस फीचर का इस्तेमाल आप उन केस में कर करते हैं, जैसे किसी को रात को 12 बजे बर्थडे विश करना हो और आपको नींद आ रही हो। ऐसे में आप मैसेज 12 बजे के लिए शेड्यूल करके आराम से नींद ले सकते हैं। इस फीचर का लुत्फ उठाने के लिए आपको Whatsapp scheduler app डाउनलोड करना होगा।

    ऑटो रिप्लाई

    Whatsapp का ऑटो रिप्लाई फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस फीचर के जरिए आपको मिले मैसेज का रिप्लाई खुद बा खुद चला जाएगा। खासतौर से ये फीचर बिजनेस के लिए लाया गया है। इसके इस्तेमाल के लिए केवल आपको प्ले स्टोर में जाकर Whatsapp Auto Reply ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐसा करते ही आपको ऑटो रिप्लाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

    आसान हुई ग्रुप कॉलिंग

    Whatsapp ने हाल ही में ग्रुप कॉलिंग फीचर को रोलआउट किया है, इससे अब आप अब मेंबर्स को केवल एक ही क्लिक से ग्रुप कॉलिंग में जोड़ सकते हैं। पहले आपको चारों मेंबर्स को ग्रुप कॉलिंग में जोड़ने के लिए एक-एक कर कॉल लगाना पड़ता था, लेकिन अब केवल एक बटन टैप करना है और सभी एक साथ ग्रुप कॉल पर जुड़ जाएंगे।

    नए स्टीकर्स

    कोविड-19 के जंग में Whatsapp भी अपनी तरीके से अपना योगदान दे रहा है। कोरोना वारयस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए व्हाट्सएप ने कई नए स्टीकर्स को ऐड किया है। इसमें मुंह पर मास्क लगा हुआ स्टीकर भी शामिल हैं। हाल ही में, व्हाट्सएप ने Together At Home स्टीकर्स पैक को इंट्रोड्यूज किया है, जिसमें 21 तरह के स्टीकर्स हैं। जिसमें लॉकडाउन के दौरान लोगों के मूड के बखूबी दर्शाया गया है।

    • TAGS
    • technology news
    • WhatsApp
    • Whatsapp Account
    • Whatsapp features
    • whatsapp group
    • whatsapp latest news
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleLockdown में इस एक्ट्रेस को सता रही है ‘The Kapil Sharma Show’ की याद, शेयर किया ये वीडियो
      Next articleखुलासा: अब तक 1200 जमातियों को नहीं ढूंढ पाई है पुलिस,तलाश जारी
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      दिल्ली को बड़ी सौगात: PM मोदी 8 मार्च को 18,300 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

      राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: दिल्ली में तरनजीत संधू बने नए LG, कई राज्यों में नई नियुक्तियां

      ट्रंप का बड़ा बयान: पहले ईरान युद्ध खत्म करेंगे, फिर क्यूबा पर होगा अमेरिका का फोकस

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली को बड़ी सौगात: PM मोदी 8 मार्च को 18,300 करोड़...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: दिल्ली में तरनजीत संधू बने नए LG,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      ट्रंप का बड़ा बयान: पहले ईरान युद्ध खत्म करेंगे, फिर क्यूबा...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0