Axar Meha Wedding: डायटिशियन के साथ सात फेरे लिए अक्षर पटेल, पत्नी मेहा ने पोस्ट किया वीडियो

Axar Meha Wedding: डायटिशियन के साथ सात फेरे लिए अक्षर पटेल, पत्नी मेहा ने पोस्ट  किया वीडियो

Axar Meha Wedding: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में महा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटले ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से ब्रेक लिया है। अक्षर और मेहा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर को उनके फैन्स बधाई भी दे रहे हैं।

बता दें कि अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटले को शादी के लिए प्रपोज किया था।