दिवाली के अवसर पर जगमगाएगी अयोध्या नगरी, ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम के लिए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम !

नई दिल्ली। यूपी के अयोध्या में बुधवार यानी आज शाम के लिए भव्य ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के CM  योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया है। इस बीच, पवित्र शहर में सात स्तरीय प्रणाली के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अयोध्या राम नगरी में इस बार तकरीबन  9 लाख दिये जलाए जाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम उनकी गिनती करेगी। इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम की गूंज पूरे विश्व में गूंजने वाली है।
अयोध्या के SSP शैलेश पांडे ने कहा, “शहर के बाहर से भीतरी घेरे में एक सात-परत सुरक्षा तंत्र तैनात किए गए है। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस, विशेष अभियान समूह और विशेष सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। हमने सुरक्षा की जांच करने और खुफिया जानकारी भेजने के लिए सिविल ड्रेस में कई पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है। सरयू नदी घाटों पर जीवन रक्षक उपकरणों के साथ चालीस नावें तैनात की गई हैं।”
हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी कमांडर द्वारा लिखित धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें अयोध्या समेत 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और VIP और आधिकारिक कारों को छोड़कर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एम्बुलेंस की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वहां विशेष ड्यूटी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
बुधवार को मुख्य कार्यक्रम से पूर्व मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का पूर्वाभ्यास किया गया। यात्रा का शुभारंभ डिप्टी CM  दिनेश शर्मा साकेत कॉलेज मैदान से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। पूरे देश और सार्क देशों के तकरीबन 200 कलाकार शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसके दौरान वे रामायण के दृश्यों का चित्रण करेंगे। राम कथा पार्क में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से किया जाएगा। CM  योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जबकि अयोध्या की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर एक पुस्तक का भी विमोचन भी किया जाएगा। बुधवार शाम को 9 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये सरयू नदी के किनारे जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles