प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे. इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं. ध्वजारोहण समारोह को लेकर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पूरी अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. एटीएस-एनएसजी से लेकर साइबर टीम तक की मुस्तैद रहेगी. एंटी-ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर ड्यूटी, 90 तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती की गई है. पीएम मोदी की मौजूदगी को लेकर 6970 सुरक्षा कर्मियों का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है.
आयोजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे. उन्होंने वहां मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियों को परखा और मंदिर प्रशासन व जनपद प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों का भी जायजा लिया.



