मंदिर नहीं बना पाएंगे तो कहें कि हमसे न हो पाएगा :उद्धव ठाकरे

अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर वो मंदिर नहीं बना पाएंगे तो कहें कि हमसे न हो पाएगा।

इससे पहले शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की. शिवसैनिकों और साधु संतों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे राम मंदिर निर्माण का श्रेय नहीं चाहिए. मुझे राम मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए. हम सब मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे. सब साथ आएंगे, तो राम मंदिर जल्द बनेगा.