Badaun News: बदायूं में पुरानी रंजिश को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक

Badaun News: बदायूं में पुरानी रंजिश को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बुधवार को पुरानी रंजिश में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी वक्त से झगड़ा चल रहा था। मर्डर के केस में चार लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा प्रकरण जरीफनगर थाना क्षेत्र के भक्ता नगला गांव का है। बीते कल दोपहर गांव निवासी महिपाल और उनके परिजन खेत में खाद डाल रहे थे। तभी विरोधी सीताराम गुट के लोग खाद से भरी ट्राली लेकर खेत से गुजरने लगे। जिसका महिपाल ने विरोध किया।

इसी बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, थोड़ी देर में खूनी जंग में तब्दील हो गया। विवाद देखकर दोनों तरफ से लोग इकठ्ठा हो गए। एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई।

इस दौरान महिपाल गुट की ओर से जयप्रकाश (18 साल), सत्येंद्र यादव (20 साल) और सीताराम के गुट से रेशम पाल (30 साल) की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि 5 अक्टूबर 2021 को महिपाल सिंह यादव और सीताराम यादव के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा  हुआ था। इस दौरान गोली लगने से सीताराम के बेटे जगदीश की मौत हो गई थी.