Thursday, April 10, 2025

पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के दरबार में भगदड़, कुछ लोगों के घायल होने की खबर

छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इन दिनों दिल्ली के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दिव्य दरबार लगा है। बुधवार को सुबह से ही ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में भक्तों के आने का सिलसलिला शुरु हो गया था। धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अधिक भीड़ होने के कारण अव्‍यवस्‍था बढ़ी और अचानक भगदड़ शुरु हो गई।

बताया जा रहा है कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में हुई भगदड़ के दौरान ज्यादातर बुजुर्ग, बच्‍चे और महिलाएं घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, भीड़ अधिक होने के कारण हुई भगदड़ के बीच कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थितियों को संभाला, साथ ही, घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, अबतक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं। कुछ ही देर में स्पष्ट आंकड़े सामने आ जाएंगे।

इन दिनों ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमदभगवद्गीता की कथा का दिव्य दरबार लगा हुआ है। बुधवार को दिव्य दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उम्मीद से ज्यादा लोगों के दरबार में पहुंचने के कारण भगदड़ मच गई और कई लोग बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, दिव्‍य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे बढ़ने की होड़ मची थी। उस समय बहुत से लोग बेरिकैडिंग तोड़कर आगे तक पहुंचने लगे, जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए। फिलहाल, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए उसके स्थान पर बैठा दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles