बांग्लादेश चुनाव में जहां तारिक रहमान की पार्टी को बड़ी जीत मिली है. वहीं चुनावी नतीजों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की धमक भी बरकरार रही है. आवामी लीग के गढ़ में बड़े पैमाने पर वोट रद्द हुए हैं. इतना ही नहीं, जिन इलाकों में शेख हसीना का दबदबा माना जाता है, वहां जनमत संग्रह के पक्ष में जमकर ना वोट पड़े हैं. यह तब हुआ है, जब बांग्लादेश के चुनावी रण में इस बार आवामी लीग को उतरने नहीं दिया गया है.
बांग्लादेश प्रतिदिन के मुताबिक शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज,चटगांव, बंदरबन, रंगमती, खगराचारी जैसे जिलों में ना वोटों का दबदबा रहा है. दरअसल, मोहम्मद यूनुस की सरकार ने जनमत संग्रह में हां वोट डालने के पक्ष में जमकर प्रचार किया था. ऐसे में इन इलाकों में ना के पक्ष में ज्यादा वोटों का पड़ना सरकार के लिए बड़ा झटका है.



