बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव से पहले अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बड़ा दांव चल दिया है. भारत के दांव की आंच से बचने के लिए बांग्लादेश ने रास्ता निकाल लिया है और दुनिया की दो आर्थिक शक्तियों से डील फाइनल कर ली है.
हाल में भारत ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर समझौता किया. इसमें अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने इंडियन टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स एवं कपड़ों पर लगने वाले टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. यह डील बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था, लेकिन बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने इससे निकलने का रास्ता निकाल लिया है.
पिछले एक हफ्ते में बांग्लादेश ने दुनिया की दो बड़ी आर्थिक शक्तियों से डील को हरी झंडी दे दी है. बांग्लादेश ने पहले जापान के साथ इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (EPA) किया और सोमवार को बांग्लादेश अमेरिका के साथ एक ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करने वाला है, जिसका मकसद रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करना है.


