Bangladesh Minority Violence: हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत पर VHP का हमला, चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

Bangladesh Minority Violence: हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत पर VHP का हमला, चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. पड़ोसी देश में लगातार अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार को बांग्लादेश के हिंदू नेता और पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत की खबरों ने एक बार फिर इस चिंता को बढ़ा दिया है.

हिंदू नेता की हत्या पर VHP नेता विनोद बंसल ने कहा, “अगर एक पूर्व मंत्री के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए कितने और हिंदू बांग्लादेश की जेलों में सड़ रहे हैं. वहां लगातार मौतें हो रही हैं, हाल ही में 2-3 घटनाएं सामने आई हैं और पिछले 2 महीनों में, लगभग 2 दर्जन हिंदुओं को इन चरमपंथियों और आतंकवादियों ने बेरहमी से मार डाला है.”

 

चुनाव से पहले हिंदुओं की हो रही हत्या

विनोद बंसल ने कहा, “यह बर्बरता का काम है और यह बहुत निंदनीय है. बांग्लादेश सरकार, खासकर चुनाव नज़दीक होने के कारण, ऐसा लगता है कि हिंदुओं को मारकर वे जिहादियों को खुश कर सकते हैं. उन्हें इस मानसिकता से बाहर निकलने की ज़रूरत है. बांग्लादेश ISI का कठपुतली बन गया है. जिस तरह से उसे ICC से हटाया गया और जिस तरह से वह पाकिस्तान के चंगुल में फंस गया है, वह साफ दिख रहा है.”

उन्होंने जोर दिया कि यह बांग्लादेश में एक खतरनाक चलन बनता जा रहा है. वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, सरकार को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और दुनिया को भी इस पर ध्यान देना चाहिए.

कैसे हुए रमेश चंद्र सेन की मौत?

रमेश चंद्र सेन बांग्लादेश की पूर्व हसीना सरकार में मत्री थे. 85 साल के सेन को हत्या समेत तीन मामलों में 2024 में गिरफ्तार किया गया था. जेल में ही वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. शुरुआती खबरों में नकी मौत की वजह बीमारी को बताया गया है, हालांकि एक्टिस्ट और खई उन से जुड़ों लोग इसे जेल में हत्या मान रहे हैं.