बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मौत की वजह से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चेयरमैन की पोस्ट खाली हो गई है. खालिया जिया के पुत्र और एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान बीएनपी के नए चेयरमैन होंगे. हालांकि, पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि उन्हें कब, कहां और किस प्रोसेस से चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा. हालांकि, चुनाव की वजह से बीएनपी को इस मुद्दे पर जल्द ही फैसला करना होगा.
बांग्लादेश के समाचार पत्र प्रथम आलो के अनुसार बीएनपी चेयरपर्सन खालिदा जिया की मौत के बाद यह समस्या हो गयी है कि इलेक्शन कैंपेन के बैनर, फेस्टून, बिलबोर्ड, लीफलेट और डिजिटल पोस्टर पर किसकी तस्वीर होगी.



