बांग्लादेश में इस समय हिंसा फैली हुई है. छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से ही देश में हंगामा मचा हुआ है. इस बीच देश में एक हिंदू युवक की हत्या का मामला भी सामने आया है. ईशनिंदा के आरोप के चलते दीपू सिंह नामक युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हिंसा कर दी. इसी के बाद उसके शव को पेड़ से लटकाया गया और आग के हवाले कर दिया. सांप्रदायिक हिंसा की इस दर्दनाक घटना के बाद अब दीपू सिंह के पिता का बयान सामने आया है.
मयमनसिंह जिले के वालुका (भालुका) उपजिला से यह घटना सामने आई. मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था और इसी इलाके में किराए में रहता था. इसी के बाद बेटे के साथ हुई बर्बरता पर अब पीड़ित के पिता का बयान सामने आया है. दीपू चंद्र दास के पिता रविलाल दास ने कहा, सरकार की ओर से किसी ने कोई भरोसा नहीं दिलाया. किसी ने कुछ नहीं कहा. साथ ही उन्होंने कहा, उन्हें अपने बेटे की हत्या की खबर सबसे पहले फेसबुक से मिली.


