Asia Cup के लिए ये खिलाड़ी दहकते अंगारों पर चलकर ले रहा ट्रेनिंग, वीडियो वायरल

Asia Cup के लिए ये खिलाड़ी दहकते अंगारों पर चलकर ले रहा ट्रेनिंग, वीडियो वायरल
 वर्ल्‍ड कप 2023 की तैयारियों को देखते हुए एशिया कप को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। खिलाडि़यों ने भी अपने-अपने स्‍तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।  वहीं पड़ोसी देश के ए‍क खिलाड़ी जलते अंगारों पर चलकर सख्‍त ट्रेनिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, आग पर चलकर हैरतअंगेज ट्रेनिंग लेने वाले इस खिलाड़ी का नाम मोहम्‍मद नईम है, जो बांग्लादेश से हैं। नईम आजकल ऐसी ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसे देख आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नईम इस वीडियो में एशिया कप 2023 के लिए माइंड ट्रेनिंग के नाम पर धधकते अंगारों पर चलते दिख रहे हैं।

नईम की इस तरह की हैरतअंगेज ट्रेनिंग देख फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि वह काला जादू जानते हैं तो कोई उनसे सवाल कर रहा है कि इस ट्रेनिंग का क्‍या फायदा होने वाला है? वहीं, इस वीडियो को लेकर उनका मजाक बना रहा है। इसको लेकर मीम भी बनाए जा रहे हैं।
बता दें कि एशिया कप 2023 का उद्घाघाटन मुकाबला 30 अगस्त से पाकिस्‍तान और नेपाल के बीच मुल्‍तान में खेला जाएगा। हाइब्रिड मॉडल के आधार पर इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्‍तान और फाइनल समेत 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्‍टेज मुकाबला भारत और पाकिस्‍तान के बीच 2 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं बांग्‍लादेश का पहला मैच 31 सितंबर को खेला जाएगा।