नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बारामती विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि AAIB के महानिदेशक और DGCA के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे की जांच जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहली बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान दृश्यता कम थी, जिसकी सूचना पायलट ने ATC को दी थी. दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास में पायलट को रनवे दिखाई दिया, जिसके बाद लैंडिंग की अनुमति दी गई.
मंत्री ने कहा कि इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा व संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर जान की कीमत है और देश में सुरक्षित विमानन व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है



