Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि अभिनेता की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी. सिकंदर 2025 के मार्च महीन में आई थी और ‘बैटल ऑफ गलवान’ इस साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना कोई आसान काम नहीं होने वाला है. क्योंकि इसके टीजर को जो रिस्पॉन्स मिला है, उसने कहीं न कहीं सलमान और मेकर्स को टेंशन दे दिया है.
‘बैटल ऑफ गलवान’ 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. 200 करोड़ रुपये के तगड़े बजट में बन रही इस फिल्म के लिए सलमान खान के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इसकी पहली बड़ी झलक एक्टर ने हाल ही मे अपने जन्मदिन के मौके पर दिखाई थी. उन्होंने अपनी पिक्चर का टीजर शेयर किया था. हालांकि इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. इसमें कुछ खामियां नजर आईं और हॉलीवुड सीरीज से एक्शन कॉपी करने के आरोप भी लगे. इन सब चीजों के बीच कहीं ऐसा न हो कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली फिल्म सिकंदर जैसा हो जाए.



