महाराष्ट्र के बीड जिले की एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसे एक खास पार्टी के लिए वोट देने को मजबूर किया गया. महिला ने दावा किया कि उसे पिंपरी चिंचवड़ ले जाया गया और 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनावों में ऐसा करने को कहा गया. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. महिला ने बीड के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है.
महिला ने आरोप लगाया है कि उसे वोटिंग प्रक्रिया के बारे में पता नहीं था क्योंकि उसे बताया गया था कि उसे एक सेल्फ-हेल्प ग्रुप की मीटिंग और पुणे जिले के जेजुरी में खंडोबा मंदिर ले जाया जा रहा है.



