बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी भारत यात्रा को 5 दिन पहले अचानक किया रद्द

इजराइल के पीएम नेतन्याहू
इजराइल के पीएम नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया है। अपनी यात्रा से पांच दिन पहले नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और इजराइल में चुनाव के कारण अपनी यात्रा को रद्द करने की सूचना दी। अब नेतन्याहू ने चुनाव के बाद भारत आने का फैसला लिया है।।