भगवत मान सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को दी स्वीकृति, पर्यावरण प्रदूषण कम करने में होगा मददगार

भगवत मान सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को दी स्वीकृति, पर्यावरण प्रदूषण कम करने में होगा मददगार
पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रीमंडल ने शुक्रवार को वाहनों से होने वाले प्रदूषण के रोकथाम के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (पीईवीपी)-2022 को स्वीकृति दे दी. यह फैसला शुक्रवार को यहां सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में हुए मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया.
सीएम ऑफिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (पीईवीपी) -2022 को स्वीकृति दी है.
इस पॉलिसी का मकसद वाहनों के उत्सर्जन की जांच करना, प्रारंभिक ढांचे का निर्माण,, अनुसंधान और विकास, रोजगार सृजन, स्थिरता सुनिश्चित करना, इसके अलावा पंजाब को इलेक्ट्रिक वाहनों, घटकों और बैटरी के निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित करना है.