भजनपुरा में एक ही मकान से मिली 5 लाशों से मचा हड़कंप

दिल्ली के भजनपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही घर से पांच लोगों की लाश मिली. घर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों का शव सड़ी-गली हालत में मिला। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दिन में करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर-11, सी ब्लॉक, भजनपुरा में एक घर से बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। जहां पांच शवों को देखकर पुलिसकर्मी और पड़ोसी सहम गए। सभी शव आसपास ही पड़े थे। घर में सभी सामान अपनी जगह पर थे।

पुलिस के मुताबिक शवों की हालत को देखकर आशंका है कि इनकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। जांच में पता चला है कि ये लोग करीब छह महीने से किराये पर रह रहे थे। वह ई-रिक्शा चलाते थे। परिवार का आसपड़ोस के लोगों से कम बोलचाल था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर अंदर से बंद था। बाहरी प्रवेश की आशंका नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ज़िला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या मौके पर हैं। उनका कहना है जांच की जा रही है, तीन शव एक कमरे में और दो शव एक कमरे में मिले हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।

Previous articleBJP की हार सहन नहीं कर पाए मनोज तिवारी, की इस्तीफे की पेशकश
Next articleफांसी टालने से नाराज़ निर्भया की मां, कोर्ट के बाहर की नारेबाजी